राजद्रोह मामले में आयशा से पूछताछ,कोच्चि जाने की अनुमति
Image Credit: Twitter@ANI
लक्षद्वीप में राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रही फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना से पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूछताछ की। प्रायद्वीप में भाजपा के एक नेता की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले पुलिस ने पूछताछ की। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद सुल्ताना ने कहा, ‘‘हर चीज खत्म हो गई। मुझे कहा गया कि मैं कोच्चि जा सकती हूं। मैं कल या उसके एक दिन बाद कोच्चि जाऊंगी।’’