कंगना रनौत पर कार्रवाई से अयोध्या का संत समाज भड़का, उद्धव ठाकरे को दी ये चेतावनी
Image Credit: shortpedia
महाराष्ट्र में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ किए जा रहे व्यवहार पर अयोध्या के साधु संतों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने नाराजगी जताई है. हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शिवसेना का अब अयोध्या में कोई स्वागत नहीं है. संत समाज के प्रमुख महंत कन्हैया दास ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है.