क्या आयुष्मान खुराना की सास ने रामायण में निभाया था त्रिजटा का रोल? ताहिरा ने बताई सच्चाई
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही रामायण में त्रिजटा का रोल निभाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि यह किरदार आयुष्मान खुराना की सास यानि ताहिरा कश्यप की मां ने निभाया है। इस पर जवाब देते हुए ताहिरा ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मेरी मां अनीता कश्यप ने रामायण में काम ही नहीं किया है। वह एक शिक्षाविद थीं और उनका सीरियल से कोई कनेक्शन नहीं है।