आयुष्मान खुराना के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आठ साल पूरे
Image Credit: Shortpedia
आयुष्मान खुराना ने केवल उन विषयों पर फिल्में बनाई हैं, जिन्हें करने से पहले दूसरे अभिनेता दो बार जरूर सोचेंगे। उन्होंने 20 अप्रैल, 2012 को आई फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में अपना सफर शुरु किया था। इसके बाद से वह लगातार एक के बाद एक जबरदस्त हिट और हटके फिल्में बना रहे हैं। चाहे 'आर्टिकल 15' में कास्ट पॉलिटिक्स का मुद्दा उठाना हो। उन्होंने खुद को साबित किया है।