आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'अनेक' से जारी किया अपना फर्स्ट लुक
Image Credit: shortpedia
अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। वह पात्रों को लेकर संजीदा रहते हैं और उसे सलीके से पर्दे पर उतारने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रोजक्ट 'अनेक' की घोषणा की थी। अब उन्होंने इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। इस लुक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है।