बांध में डूबकर अभिनेता अनिल नेदुमंगड की मौत
Image Credit: Shortpedia
'अय्यप्पनम कोशियुम' के अभिनेता अनिल नेदुमंगड की डूबने से मौत हुई। वो दोस्तों संग मलंकरा बांध में नहाने गए थे। 'कम्मतिपादम' जैसी मलयालम फिल्मों में दिख चुके अभिनेता 48 साल के थे। अनिल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में थोडुपुझा पहुंचे थे। ब्रेक के दौरान वो दोस्तों संग मलंकरा बांध पहुंचे। नहाते वक्त वो गहराई में चले गए। बचावकर्मियों ने उन्हें निकाला। निजी अस्पताल में वो मृत घोषित हुए।