राज कपूर की फिल्म में सहायक कैमरामैन रहे बैद्यनाथ बसाक का निधन
Image Credit: Shortpedia
कैमरामैन बैद्यनाथ बसाक का 96 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हुआ। उनके पौत्र राकेश बसाक ने ये जानकारी दी। बैद्यनाथ बसाक साल 1954 में आई राज कपूर की फिल्म बूट पॉलिश में सहायक कैमरामैन के तौर पर काम कर चुके थे। फिलहाल वो वित्तीय तंगी और उम्र सम्बन्धी समस्याओं से जूझ रहे थे। चार दिन पहले लकवे के कारण उनका एक हाथ और पैर, बेकार हो गए थे।