अमिताभ बच्चन के घर में घुसा चमगादड़, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
लॉकडाउन के बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि जब वे अपने परिवार के साथ बैठकर गपशप कर रहे थे, तभी उनके घर 'जलसा' के तीसरे मंजिल पर एक चमगादड़ घुस आया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि यह कोरोना तो पीछा ही नही छोड़ रहा है। इस पोस्ट पर उनके फैन्स सहित कई सेलिब्रिटीज ने मजेदार प्रतिक्रिया दी।