बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में मिलेंगे PUBG मोबाइल जैसे रॉयल पास, स्किन्स और फीचर्स
Image Credit: newsbyteapp
गेम डिवेलपर कंपनी क्राफ्टॉन ने बीते दिनों बताया है भारत में जल्द PUBG मोबाइल गेम का इंडियन वर्जन 'बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया' नाम से लॉन्च किया जाएगा। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम भारतीय यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव होगा और इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई से गूगल प्ले स्टोर पर शुरू होंगे। नए गेम की लॉन्च डेट अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसके कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। यह गेम PUBG मोबाइल गेम जैसे फीचर्स के साथ आएगा।