28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम'
Image Credit: Shortpedia
अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' 28 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर ये बताया। लॉकडाउन खुलने के बाद ये अक्षय की पहली फिल्म है, जिसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ का ऐलान किया गया है। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी की भी अहम भूमिका है।