बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता भी हुईं कोरोना संक्रमित
Image Credit: Instagram
बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता भी कोरोना संक्रमित हुईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मैंने कोरोना परीक्षण कराया तो पॉजिटिव निकली, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं। कोई लक्षण नहीं है। डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह पर आवश्यक प्रोटोकॉल और सावधानियों का पालन कर रही हूं। मैं इस वक्त सिंगापुर में हूं और खुद को क्वारंटीन किया है। मेरा परिवार और मेरा स्टाफ सभी सुरक्षित है। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'