आर्थिक तंगी से जूझ रहे 'श्रीकृष्णा' के भीष्म पितामह, बोले- कैसे गुजारा करूं?
Image Credit: fiancial crises
कोरोना महामारी के कारण न जाने कितने लोगों की स्थिति दयनीय हो गई है। इस दौरान कई कलाकारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। धारावाहिक 'श्रीकृष्णा' में भीष्म पितामह का किरदार निभा चुके अभिनेता सुनील नागर भी महामारी में कोई काम ना मिलने की वजह से बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में सुनील ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया।