बिग बी ने अब तक नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन, ब्लॉग के जरिए बताई वजह
Image Credit: Shortpedia
78 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। हालिया उन्होंने अपने ब्लॉग में ये बताया है कि अब तक उन्होंने कोराना वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई है। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा है, 'वायरस के एक और प्रकार का डर सता रहा है। वैक्सीन अनिवार्य हो गई है और जल्द मुझे भी कतार में लगना होगा। जैसे ही आंख ठीक होती है। तब तक दुनिया अजीब है'।