'बिग बॉस 14' की शुरु हुई तैयारियां; इस सीजन में दिख सकते हैं ये सितारे
Image Credit: Shortpedia
'बिग बॉस' का 13वां सीजन कुछ महीनों पहले ही खत्म हुआ है। अब कोरोना काल में महाराष्ट्र सरकार से दोबारा शूटिंग की इजाजत मिलने के बाद 'बिग बॉस' के मेकर्स ने 14वें सीजन की तैयारियां भी शुरु कर दी है। 'हमारी बहू सिल्क' के अभिनेता जान खान, पारस छाबड़ा की एक्स-गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी और अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे को इस सीजन में लिए जाने की खबरें आ रही हैं।