अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना संक्रमण से निधन, भारतीय सेना में दे चुके हैं सेवाएं
Image Credit: Shortpedia
52 वर्षीय अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना संक्रमण से निधन हुआ। भारतीय सेना से रिटायर्ड बिक्रमजीत कंवरपाल ने 2003 में अभिनय शुरू किया। उन्होंने पेज 3, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर 2, 2 स्टेट्स और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों जैसे दीया और बाती हम, ये हैं चाहतें, दिल ही तो है और 24 में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।