जन्मदिन पर विशेष: एक बेमिसाल एक्टर, कॉमेडियन होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं जावेद जाफरी
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी 4 दिसंबर 1963 को मुंबई में जन्मे थे। उनका असली नाम सईद जावेद अहमद जाफरी है। एक बेमिसाल एक्टर और कॉमेडियन होने साथ ही जावेद एक बेहतरीन डांसर भी हैं। जावेद ने साल 1985 में आई फिल्म 'जंग' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाया था। अपनी इस भूमिका के जरिए जावेद ने लोगों की काफी वाहवाही लूटी थी।