बीजेपी नेता राम कदम का आरोप, रिया और मुंबई पुलिस के बीच हुई सांठगांठ
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में महाराष्ट्र के बीजेपी नेता राम कदम ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती और मुंबई पुलिस में सांठगांठ है, क्योंकि कल सीबीआई की पूछताछ के बाद रिया मुंबई पुलिस के दफ्तर गई थीं। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को रिया चक्रवर्ती का प्रवक्ता कहा था। साथ ही उन्होंने पूछा था कि 65 दिनों तक राज्य सरकार और पुलिस केस में ड्रग्स ऐंगल क्यों नहीं पता लगा पाई?