'ब्लैक पैंथर' स्टार अभिनेता चैडविक बोसमैन का 43 वर्ष की उम्र में निधन
Image Credit: Shortpedia
'ब्लैक पैंथर' स्टार अभिनेता चैडविक बोसमैन का 43 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। वो बीते 4 साल से कोलन कैंसर से पीड़ित थे। उनके परिवार ने लिखा, 'एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया। ब्लैक पैंथर में सम्राट टि चाला का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी।' बोसमैन की सर्जरी और कीमोथैरेपी जारी थी।