अभिषेक के बाद बॉबी देओल भी करने जा रहे हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू
Image Credit: shortpedia
अभिषेक बच्चन के बाद अब एक्टर बॉबी देओल भी वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल बॉबी ने ट्वीटर पर एमएक्स प्लेयर पर आने वाली वेब सीरीज आश्रम का पहला लुक जारी करते हुए कैप्शन में लिखा कि आश्रम का पहला लुक ये रहा। मैं इसे आप सभी के साथ 28 अगस्त, 2020 को एक साथ देखने का इंतजार कर रहा हूं। इस वेब सीरीज में बॉबी बाबा का किरदार निभाते नजर आएंगे।