बॉबी देओल ने किया दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख, निभाएंगे विलेन का किरदार!
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने जब से पर्दे पर वापसी की है, तभी से वह नए-नए हंगामे कर रहे हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि वह केवल हीरो ही नहीं, बल्कि किसी भी तरह के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतार सकते हैं। वेब सीरीज 'आश्रम' में नेगेटिव किरदार निभाकर बॉबी ने एक खतरनाक विलेन के रूप में भी सभी का दिल जीता है। अब एक बार फिर से उनका यह अंदाज बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है।