बॉबी देओल की 'आश्रम' का ट्रेलर रिलीज, 'काशीपुर वाले बाबा निराला' बन जीता फैंस का दिल
Image Credit: YouTube
'क्लास ऑफ 83' के बाद बॉबी देओल की नई वेब सीरीज 'आश्रम' का ट्रेलर रिलीज हुआ। सीरीज में बॉबी 'काशीपुर वाले बाबा निराला' की भूमिका में है। सीरीज में स्वयंभू बाबा की कहानी और उसके कारनामे दिखेंगे। प्रकाश झा द्वारा निर्मित-निर्देशित सीरीज में अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोइंका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोच्छर, तुषार पांडे, सचिन श्रॉफ और राजीव सिद्धार्थ भी हैं। 'आश्रम' 28 अगस्त को आयेगी।