सुशांत के बाद बिहार के इस बॉलीवुड एक्टर की मुंबई में संदेहास्पद मौत
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत के बाद बिहार से आने वाले एक और बॉलीवुड एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। उनके परिजनों ने इसे मर्डर करार दिया। परिजनों ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया। स्नेहा चौहान नामक महिला मित्र ने अक्षत के रिश्तेदार को फोन कर बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे अक्षत ने फांसी लगा ली। परिजन शव लेकर बिहार लौटे।