बॉलीवुड अभिनेता किरण कुमार निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वॉरेंटाइन
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार कोरोना से संक्रमित हुए। उन्होंने खुद को होम क्वॉरेंटाइन किया। 14 मई को उन्हें खुद के संक्रमित होने की जानकारी परीक्षण के बाद मिली। किरण का अगला कोविड-19 टेस्ट 26 मई को होगा। उनसे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, फिल्म निर्माता करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां, एक्टर पूरब कोहली, एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता, एक्टर सत्यजीत दुबे की मां जैसी शख्सियतें संक्रमित हो चुकी हैं।