अनोखे कॉन्सर्ट में कोरोना वॉरियर्स को सलाम करेगा बॉलीवुड
Image Credit: Shortpedia
कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। अब एक बार फिर से पूरा बॉलीवुड कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो गया है। फिल्मकार करण जौहर और जोया अख्तर अब एक शानदार और अनोखे कॉन्सर्ट का आयोजन करने जा रहे हैं। उनके इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शरीक होने वाली हैं। इस कॉन्सर्ट को 'I for India' नाम दिया गया है।