65 की उम्र में जेम्स बॉन्ड फिल्म की एक्ट्रेस तान्या रॉर्बट्स ने ली अंतिम सांस
Image Credit: Shortpedia
जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म ए व्यू टू किल की एक्ट्रेस तान्या रॉर्बट्स का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। तान्या के दोस्त माइक पिंगल ने यह जानकारी दी है। दरअसल 24 दिसंबर को तान्या अपने कुत्ते को टहलाने निकली थीं और वो अचानक गिर गईं। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उनको पास एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्होने रविवार को अंतिम सांस ली।