सीता का रोल ऑफर होने के बाद 'बॉयकॉट करीना कपूर' ट्विटर पर हुआ ट्रेंड
Image Credit: Twitter
करीना कपूर ने अपने प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। हाल के दिनों में वह अलौकिक देसाई की फिल्म 'सीता' को लेकर सुर्खियों में रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह फिल्म 'सीता' में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस तरह की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर 'बॉयकॉट करीना कपूर' ट्रेंड हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग करीना की ट्रोलिंग भी कर रहे हैं।