CBI फिर कर रही सिद्धार्थ पिठानी और नीरज से पूछताछ, सुशांत के CA को भी बुलाया
Image Credit: Shortpedia
सुशांत मामले की जांच कर रही CBI आज फिर सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रसोइए नीरज से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटैंट संदीप श्रीधर और मुंबई पुलिस की एक टीम भी सांताक्रूज के DRDO गेस्ट हाउस पहुंची है। इसी गेस्टहाउस में सीबीआई की टीम ठहरी हुई है। माना जा रहा है अब CBI रिया चक्रवर्ती को कभी भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।