ड्रग मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के घर पर तलाश जारी
Image Credit: Shortpedia
ड्रग मामले में सीसीबी का कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी के घर पर तलाशी अभियान जारी है। 3 सितंबर को रागिनी को मामले में तलब किया गया था। मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, हमने एक नया नोटिस जारी किया, जिसमें रागिनी को शुक्रवार को सीसीबी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जबकि अभिनेत्री ने पेश होने के लिए सोमवार तक का समय मांगा था।