ईशान और अनन्या की 'खाली पीली' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कई डायलॉग्स हुए म्यूट
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री अनन्या पांडे के अभिनय से सजी फिल्म 'खाली पीली' पिछले कुछ समय से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। अब खबर आई है कि इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चल गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं जिन पर आपत्ति जताई जा रही हैं। जिस पर अब सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ बदलाव करने के लिए कहा है।