चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना राज और बेटा हुए कोरोना संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
दिवंगत कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की अभिनेत्री पत्नी मेघना राज कोरोना संक्रमित हुईं। उनके साथ उनका बेटा भी संक्रमित हुआ। मेघना के पेरेंट्स भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। मेघना ने स्वयं यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी। मेघना ने कहा है कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट करा लें। मेघना ने लिखा कि 'हैलो, मेरे पिता, मां, मैं और मेरा छोटा बेटा कोरोना संक्रमित हुए।'