कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस ने कैंसर पेशेंट की विग के लिए डोनेट किए बाल
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस ने कैंसर पेशेंट के विग के लिए बाल डोनेट किए। बाल कटवाने से पहले मेल्विन ने करीब 8 साल तक बाल बढ़ाए थे। अपने हेयर कटिंग मोमेंट्स की फोटो शेयर करते हुए कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। बकौल मेल्विन, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे उनकी प्रेरणा दोस्त की भतीजियां रहीं जिन्होंने कैंसर पेशेंट्स के लिए हेयर डोनेशन किया था।