क्रिस हेम्स्वर्थ और रणदीप हुड्डा की सुपरहिट फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' का बनेगा सीक्वल
Image Credit: social media
पिछले कुछ समय में हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भारत में भी काफी क्रेज दिखाई देने लगा है। वहीं भारतीयों के बीच थॉर के नाम से मशहूर अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ काफी वक्त से अपनी एक्शन फिल्म एक्सट्रैक्शन (Extraction) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। अब इसके दूसरे सीजन के बारे में जानकारी सामने आ गई है।