बेटी अनन्या पांडे के साथ काम करने के सवाल पर चंकी पांडे का मजेदार जवाब
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता चंकी पांडे का कहना है कि उनकी बेटी अभिनेत्री अनन्या पांडे अगर उनके साथ काम करेगी तो कम्पिटिशन की भावना से घर में वार हो जाएगा. उन्होंने मजाक में कहा, 'अगर हम कैमरे के सामने आते हैं, मैं तो पुराना चालाक हूं. इसलिए मैं लाइमलाइट लेने की कोशिश करता हूं. अनन्या भी कुछ ट्रिक आजमाएंगी. अगर हम साथ आए तो परिवार में कम्पिटिशन का माहौल हो जाएगा और घर में एक विश्व युद्ध हो सकता है.'