राज एंड डीके की फिल्म 'सिनेमा बंदी' का ट्रेलर रिलीज़, 14 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
Image Credit: youtube
राज एंड डीके की तेलुगू फिल्म 'सिनेमा बंदी' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। ट्रेलर में एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर को रिक्शे की बैकसीट पर एक कैमरा मिलता है। उसका दोस्त और वो कैमरे से एक फिल्म बनाते हैं, जो हिट हो जाती है। फिल्म से कमाए पैसे का इस्तेमाल वो गांव के विकास के लिए करते हैं। कॉमेडी फिल्म 14 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कंद्रेगुला ने किया।