कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी
Image Credit: shortpedia
धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में जेल में बंद स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। साथ ही कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है कि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने तय नियमों का पालन नहीं किया था। फारूकी ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत न दिए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।