कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को मिली जान से मारने की धमकी
Image Credit: Shortpedia
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी मिली। उन्हें और उनके सहयोगियों, अजीत सक्सेना और गरवित नारंग को व्हाट्सऐप पर कॉल के द्वारा जान से मारने की धमकी मिली। जिस नंबर से उन्हें कॉल आया है वो नंबर पाकिस्तान के कराची शहर का है। फोन पर धमकी दी गई कि उनके बच्चों को मार दिया जाएगा और उनका हाल लखनऊ के कमलेश तिवारी जैसा होगा। राजू ने गृह मंत्रालय से सुरक्षा मांगी है।