अजय देवगन ने मुंबई में लगाया वैक्सीनेशन कैंप, इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लगा टीका
Image Credit: newsbyte
देश इस समय कोरोना महामारी की संकट का सामना कर रहा है। इसका व्यापक असर मनोरंजन जगत पर भी देखने को मिला है। इस संकट की घड़ी में बॉलीवुड के कई कलाकार मसीहा बनकर सामने आए हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अजय देवगन ने मुंबई में एक वैक्सीनेशन कैंप लगवाया है। इसमें इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत अजय के NY फाउंडेशन की मदद से की गई है।