किसान आंदोलन: कंगना रनौत के खिलाफ अब कर्नाटक में शिकायत दर्ज
Image Credit: Shortpedia
उत्तर कर्नाटक के बेलागावी जिले में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। कंगना पर आरोप लगा है कि उन्होंने ट्वीट करके आंदोलनरत किसानों को आतंकवादी बताया और समुदाय के बीच द्वेष पैदा करने की कोशिश की। बेलागावी के वकील हर्षवर्धन पाटिल ने शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।