वेब सीरीज 'द एम्पायर' को लेकर विवाद, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #UninstallHotstar
Image Credit: Newsbyte
वेब सीरीज 'द एम्पायर' काफी समय से सुर्खियों में है। इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई थी। आज यानी 27 अगस्त को जब यह सीरीज रिलीज हो गई है तो इसे दर्शकों की वाहवाही से कहीं ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हॉटस्टार पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ट्विटर पर #UninstallHotstar टॉप ट्रेंड कर रहा है।