अभिनेता फ्रेडी दारुवाला के पिता कोरोना पॉजीटिव, सील हुआ घर
Image Credit: Shortpedia
'हॉलीडे' और 'रेस-3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता फ्रेडी दारुवाला के 67 वर्षीय पिता भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। फ्रेडी के पिता को कुछ दिनों से बुखार और शरीर में दर्द जैसे लक्षण थे। इसलिए इस पर खास ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन जब ठीक नहीं हुए तो उनका टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट आई तो उसमें वो कोरोना पॉजीटिव निकले। बीएमसी ने घर सील किया।