टीवी कपल विकास कलंत्री और पत्नी प्रियंका कोरोना पॉजिटिव
Image Credit: Shortpedia
टीवी कपल विकास कलंत्री और उनकी पत्नी प्रियंका कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। दोनों फिलहाल होम क्वारंटीन हैं। पॉजिटिव होने की जानकारी विकास ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, 'मैं और मेरी पत्नी प्रियंका COVID-19 से संक्रमित हैं। हम दोनों में कोरोना के कम लक्षण दिखे हैं। हमने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोई भी शख्स जो पिछले कुछ दिनों में हमसे मिला हो वो जरूरी एहतियात बरतें'।