सेल्फ आइसोलेशन में सोनम, खिड़की से कर रहीं अपनी सास से बात
Image Credit: shortpedia
दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के बीच एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग हाल ही में लंदन से भारत लौटी हैं। भारत आने के बाद वो 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इसी बीच सोनम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनम अपनी सास से खिड़की के जरिए बात करती हुई दिख रही हैं। वीडियो को आनंद ने शेयर किया है।