क्रिमिनल जस्टिस- बिहाइंड क्लोज़्ड डोर्स का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी फिर बने माधव मिश्रा एलएलबी गोल्ड मेडलिस्ट
Image Credit: YouTube
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने क्रिमिनल जस्टिस- बिहाइंड क्लोज़्ड डोर्स का ट्रेलर रिलीज किया। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर माधव मिश्रा एलएलबी गोल्ड मेडलिस्ट बने। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पंकज एक वकील हैं और वह कीर्ति कुल्हारी का केस लड़ रहे हैं; जिन्होंने अपने पति का कत्ल कुबूल किया। 24 दिसंबर को रिलीज हो रही वेब सीरीज में शिल्पा शुक्ला, अनुप्रिया गोयनका, दीप्ति नवल और जिशु सेनगुप्ता भी हैं।