कंगना रनौत मामले में हुई दाऊद की 'एंट्री', फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से पूछा ये सवाल
Image Credit: shortpedia
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा है कि दाऊद के भिंडी बाजार वाले घर को तोड़ने के आदेश के बाद भी एफिडेविट दिया गया कि उसे तोड़ने के लिए मैनपावर नहीं है. दाऊद का घर तो तोड़ने जाते नहीं, कंगना के घर-दफ्तर को तोड़ने जाते हो. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को ऐसा लगता है कि लड़ाई कोरोना से नहीं है बल्कि कंगना से है.