BMC की कार्रवाई के बाद अब अपने ऑफिस पहुंचीं कंगना रनौत, हालत देख हुईं मायूस
Image Credit: ANI
अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपने पाली हिल स्थित ऑफिस पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. ऑफिस में चारों तरफ मलबा बिखरा पड़ा था जिसे देखकर वो मायूस हो गईं. होतीं भी क्यों ना, उनका बना-बनाया ऑफिस आज मलबे में जो तब्दील हो गया था. बता दें कि बुधवार को BMC ने 'अवैध निर्माण' का हवाला देते हुए कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी.