किसानों के समर्थन वाला ट्वीट धर्मेंद्र ने किया डिलीट, ट्रोलर से बोले- जी भर के गाली दीजिए
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता धर्मेंद्र का हालिया ट्वीट था, 'सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं, ये दुखद है।' लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट किया, एक यूजर ने सवाल उठाए तो उन्होंने लिखा, 'आपके ऐसे कमेंट्स से दुखी होकर ट्वीट डिलीट किया था, जी भर के गाली दीजिए आपकी खुशी में खुश हूं मैं।'