मॉडलिंग से डायना पेंटी ने की थी अपने करियर की शुरुआत
Image Credit: Ndtv
बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म साल 1985 में मुंबई में हुआ था। डायना ने ज्यादा फिल्म तो नहीं किया हैं लेकिन फिर भी उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। डायना ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से की। एक्ट्रेस ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। डायना कॉलेज में थी तभी उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिला था।