ब्रिटिश अभिनेत्री Diana Rigg का निधन, भारत में बिताया था काफी वक्त
Image Credit: Shortpedia
Game Of Thrones में दिख चुकीं अभिनेत्री Diana Rigg का 82 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। उनका जन्म उत्तरी इंग्लैंड के डोनकास्टर में हुआ, लेकिन उनका बचपन भारत में बीता। 8 साल की उम्र तक माता-पिता के साथ भारत में रहीं डियाना को हिंदी की काफी समझ थी। उन्होंने काफी एमी अवॉर्ड्स, टोनी अवॉर्ड्स और बाफ्टा अवॉर्ड्स जीते थे। उम्र और बीमारी उनकी अदाकारी पर असर नहीं डाल सकी।