दिलीप कुमार के एक और भाई का 92 साल की उम्र में निधन
Image Credit: Shortpedia
13 दिन में ही अभिनेता दिलीप कुमार के एक और भाई एहसान खान का निधन हुआ। 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो कोरोना संक्रमित थे। उन्हें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर रोग था। 21 अगस्त को उनके छोटे भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हुआ। वो भी कोरोना संक्रमित थे। असलम और एहसान ने लीलावती अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।