दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का निधन, हुए थे कोरोना से संक्रमित
Image Credit: Shortpedia
वेटरन एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम खान का आज सुबह 88 साल की उम्र में निधन हुआ। कोरोना संक्रमण के चलते वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। असलम डायबिटीज, हाइपरटेंशन और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। बीते दिनों उनका कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था तब उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।